खबर के अनुसार यह एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया के 111 गांवों से गुजरेगा। इन गांवों में जमीन को चिन्हित कर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही हैं। बहुत जल्द बिहार और बंगाल के जिले में भी जमीन अधिग्रहण शुरू किया जायेगा।
आपको बता दें की यह गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश में 84.3 किमी, बिहार में 416.2 किमी और पश्चिम बंगाल में 18.97 किमी कुल 519.58 किमी की दूरी तय करता है। इसके लिए बिहार के नौ जिले में भूमि अधिग्रहण किया जायेगा।
यह एक्सप्रेस-वे बिहार के गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया एवं किशनगंज जिले से होकर गुजरेगी। इसके लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया हैं। जल्द ही जमीन अधिग्रहण किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment