खबर के अनुसार उर्स को ध्यान में रखते हुए ताज के दीदार के लिए मुफ्त इंट्री मिलेगी। आज यानि की 17 फरवरी को दोपहर दो बजे से लोगों को निशुल्क प्रवेश दिया जायेगा। जबकि 18 फरवरी को भी दोपहर दो बजे से मुफ्त प्रवेश मिलेगा।
वहीं 19 फरवरी को पूरे दिन प्रवेश निशुल्क रहेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। साथ ही साथ उर्स कमेटी की ओर से पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं, ताकि लोगों को किसी तरह का कोई दिक्कत ना हो।
बता दें की 17 फरवरी से 18 फरवरी तक पर्यटक शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों के दीदार भी कर सकेंगे। शाहजहां का 368वां उर्स 17 फरवरी 2023 को दोपहर दो बजे से मुख्य कब्रों के खुलने के साथ शुरू होगा। इसको लेकर निर्देश जारी किये गए हैं।

0 comments:
Post a Comment