यूपी के देवरिया और गोरखपुर में बनाए राशन कार्ड, पाए गेहूं-चावल फ्री

न्यूज डेस्क: यूपी के देवरिया और गोरखपुर में रहने वाले वैसे लोग जो आर्थिक रूप से गरीब हैं वो ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से राशन कार्ड बना सकते हैं। वहीं अगर राशन कार्ड बना हुआ हैं तो कार्ड में परिवार के नए सदस्यों का नाम जोड़ सकते हैं।

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड धारकों को सरकार के द्वारा पांच किलो गेंहू-चावल हर महीने फ्री दिया जाता हैं। केंद्र सरकार के आदेश के बाद इस फ्री योजना को एक साल तक के लिए बढ़ा दिया गया हैं। जिससे गरीब लोगों को बहुत फायदा होगा। 

बता दें की अगर आपकी नई शादी हुई हैं तो आप अपनी पत्नी का नाम राशन कार्ड से जोड़ सकते हैं और फ्री राशन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। वहीं अगर आपने अभी तक राशन कार्ड नहीं बनाया हैं तो आप जल्द से जल्द राशन कार्ड बना लें। 

यूपी में राशन कार्ड के प्रकार : अंत्योदय राशन कार्ड (AAY), बीपीएल राशन कार्ड (BPL) और एपीएल राशन कार्ड (APL)

ऐसे करें आवेदन : राशन कार्ड में नया नाम जोड़ने तथा राशन कार्ड बनाने के लिए आप खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://fcs.up.gov.in) पर जा कर कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए 28 दिन के अंदर आपका राशन कार्ड बन जायेगा।

0 comments:

Post a Comment