गुजरात के अहमदाबाद से आगरा कैंट के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद से आगरा जानें की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे अहमदाबाद से आगरा कैंट के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार होली को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया हैं। अगर आप इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

गुजरात के अहमदाबाद से आगरा कैंट के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन नंबर 04165/04166 : आगरा कैंट-अहमदाबाद-आगरा कैंट साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन एक मार्च 2023 से 29 मार्च 2023 तक आगरा कैंट से हर बुधवार को चलेगी। जबकि 2 मार्च से 30 मार्च तक हर गुरुवार को अहमदाबाद से चलेगी।

ट्रेन नंबर 04167/04168 : आगरा कैंट-अहमदाबाद-आगरा कैंट साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन आगरा कैंट से पांच मार्च से 26 मार्च तक हर रविवार को संचालित की जाएगी। जबकि अहमदाबाद से यह ट्रेन 6 मार्च से 27 मार्च तक हर सोमवार को चलेगी।

0 comments:

Post a Comment