गुजरात के अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा होते हुए गुजरेगी एक्सप्रेस-वे

गुजरात : देश के सभी बड़े और छोटे शहरों को जोड़ने के लिए मोदी सरकार देशभर में एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली से मुंबई तक जानें वाली एक्सप्रेस-वे गुजरात के अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा होते हुए जाएगी। 

खबर के अनुसार इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए जोर-शोर से काम चल रहा हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे परियोजना दिसंबर 2023 तक पूरी तरह शुरू होने का अनुमान है। इससे गुजरात के लोगों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। 

बता दें की दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे हरियाणा में 129 किमी, राजस्थान में 373 किमी, मध्य प्रदेश में 244 किमी, गुजरात में 426 किमी और महाराष्ट्र में 171 किमी गुजरेगा। इस एक्सप्रेस-वे से सबसे ज्यादा लाभ गुजरात को होगा। क्यों की इस एक्सप्रेस-वे का सबसे ज्यादा हिस्सा गुजरात में पड़ रहा हैं। 

यह एक्सप्रेस-वे दिल्‍ली, गुरुग्राम, जयपुर, अजमेर, किशनगढ़, कोटा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भोपाल, उज्जैन, अहमदाबाद, इंदौर, सूरत और वडोदरा होते हुए मुंबई तक जाएगी। जिससे इन शहरों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित होगी।

0 comments:

Post a Comment