बलिया में बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, लखनऊ तक कनेक्टिविटी

UP NEWS: उत्तर प्रदेश के बलिया से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के बलिया में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जायेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। 27 फरवरी को नितिन गडकरी के द्वारा बलिया के चितबड़ागांव में इसका शिलान्यास किया जायेगा। 

खबर के अनुसार इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण होने से बलिया के लोगों को राजधानी लखनऊ तक कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही साथ दिल्ली जाना भी आसान हो जायेगा। वहीं बलिया से बिहार के लिए भी बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी।

आपको बता दें की आज पूरे उत्तर प्रदेश में छह एक्सप्रेस-वे हैं। वहीं कई एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। अब यूपी के बलिया को भी एक्सप्रेस-वे की सौगात मिलेगा। यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बलिया के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा।

मिली जानकारी के अनुसार इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य 18 महीने के अंदर पूरा कर लिया जायेगा। यानि की लोकसभा चुनाव से पहले इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा हो जायेगा और इसपर गाड़ियां फर्राटा भरने लगेगी।

0 comments:

Post a Comment