ज्योतिष की मानें तो प्रॉपर्टी की बिक्री या खरीदी के लिए कृष्ण पक्ष या शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, पंचमी तिथि, दशमी तिथि, एकादशी और पूर्णिमा की तिथि सबसे अधिक उपयुक्त मानी गईं हैं। इस दिन जमीन की खरीदारी करनी लाभकारी होता हैं।
वहीं अगर बात प्रॉपर्टी की खरीद या बिक्री के लिए सबसे शुभ लग्न की करें तो वृष, सिंह और वृश्चिक लग्न सबसे शुभ है। जबकि घर-जमीन की खरीद के लिए कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष दोनों उपयुक्त होते हैं। आप चाहें तो किसी जानकार से शुभ मुहूर्त निकलवा सकते हैं।
आपको बता दें की शुभ मुहूर्त में जमीन या घर की खरीद बिक्री करने से जीवन में किसी तरह की परेशानी नहीं आती हैं। साथ ही साथ घर में सकारात्मक शक्तियों का वास रहता हैं। इसलिए लोगों को हमेशा शुभ मुहूर्त में भी प्रॉपटी की खरीदारी करनी चाहिए।
.jpg)
0 comments:
Post a Comment