खबर के अनुसार एक और रूस और यूक्रेन के बीच घमासान युद्ध चल रहा हैं तो दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति कीव के दौरे पर हैं। बता दें 24 फरवरी 2022 को जब से रूस-यूक्रेन जंग शुरू हुई है तब से यह अमेरिकी राष्ट्रपति का पहला कीव दौरा है।
बाइडन की इस सरप्राइज विजिट रूस के राष्ट्रपति पुतिन को बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगा और रूस यूक्रेन पर और भी ज्यादा आक्रामक हो सकता हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन का दौरा यह बताता है कि अमेरिका इस युद्ध में यूक्रेन के साथ है।
वहीं इस दौरे पर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति के साथ मिलकर प्रेस वार्ता भी की। साथ ही साथ यूक्रेन के लोगों से कहा की अमेरिका हर हाल में यूक्रेन के साथ खड़ा रहेगा। वहीं यूक्रेन को हथियार की सप्लाई भी होती रहेगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment