अहमदाबाद और गांधीनगर में ऐसे निकालें जमीन का रिकॉर्ड

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद और गांधीनगर में जमीन का भूलेख 7/12 रिकॉर्ड ऑनलाइन के द्वारा निकाल सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजस्व विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर भू अभिलेख निकालने की सुविधा उपलब्ध करा दी गई हैं। 

खबर के अनुसार गुजरात में पहले जमीन रिकॉर्ड की कॉपी प्राप्त करने के लिए सरकारी ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थें। लेकिन सरकार के इस ऑनलाइन व्यवस्था से लोग आसानी के साथ अपने जमीन के रिकॉर्ड और खतौनी निकाल सकते हैं। 

बता दें की जमीन का 7/12 रिकॉर्ड हो या खसरा खतौनी, ये जमीन के सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज होते है। इसलिए आप इन दस्तावेजों को अपने पास जरूर रखें। वहीं जमीन खरीद बिक्री के दौरान भी आप इन दस्तावेजों को ऑनलाइन के द्वारा देख सकते हैं। 

जमीन खरीदने से पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ये जान सकते हैं की जमीन किसके नाम हैं और जमीन का असली मालिक कौन हैं। इससे जमीन खरीदने के दौरान धोखाधड़ी नहीं होगा और आप जमीन के रिकॉर्ड आसानी से जान सकेंगे। 

अहमदाबाद और गांधीनगर में ऐसे निकालें जमीन का रिकॉर्ड?

1. आप वेबसाइट https://anyror.gujarat.gov.in/ पर जाये।

2. इसके बाद Land Records (7/12) विकल्प को चुनें।

3. अब आप View Land Record Rural को चुनें। 

4. अब आप Land Record Detail को चुनें।

5. इसके बाद Survey/Block Number चुनें। 

6. अब Bhulekh Gujarat विवरण चेक करें। 

7. अब जमीन का 7/12 रिकॉर्ड डाउनलोड करें। 

0 comments:

Post a Comment