बिहार के पटना, नालंदा समेत सभी जिलों में होगी 534 पदों पर भर्ती

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, नालंदा समेत सभी जिलों में बहुत जल्द 534 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी चल रही हैं। 

खबर के अनुसार बिहार सरकार की ओर से ब्लॉक जूनियर रीजनल इन्वेस्टिगेटर के पद पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। बिहार योजना एवं विकास विभाग की ओर से इसकी जानकारी दी गई हैं। राज्य के हर ब्लॉक में ब्लॉक जूनियर रीजनल इन्वेस्टिगेटर के पदों पर भर्ती होगी।

बता दें की ये भर्ती बिहार कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा की जाएगी। इसको लेकर चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया जायेगा। इस नोटिश में भर्ती से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार में अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय के तहत ब्लॉक जूनियर रीजनल इन्वेस्टिगेटर की भर्तियां होगी। सरकार सभी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती करेगी। जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment