अहमदाबाद-पटना एवं हावड़ा-रक्सौल के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: होली के मौके पर घर जानें वाले लोगों के लिए रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेन की घोषण की हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे अहमदाबाद-पटना एवं हावड़ा-रक्सौल के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार रेलवे ने ट्रेन नंबर 03043/03044 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा होली स्पेशल और ट्रेन नंबर 09417/09418 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद होली स्पेशल की घाेषणा की है। यह ट्रेन कई स्टेशनों पर रूकते हुए संचालित की जाएगी। 

अगर आप इस हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा होली स्पेशल और अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद होली स्पेशल ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा इस ट्रेन का टिकट बुक कर सकते हैं। 

ट्रेन नंबर 09417 : अहमदाबाद-पटना होली स्पेशल अहमदाबाद से 06 मार्च को 09: 10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 21: 05 बजे पटना पहुंचेगी ।

ट्रेन नंबर 09418 : पटना-अहमदाबाद होली स्पेशल पटना से 07 मार्च को 23:45 बजे प्रस्थान कर 9 मार्च को 11:20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 03043 : हावड़ा-रक्सौल होली स्पेशल 4 मार्च को हावड़ा से 23 बजे खुलकर अगले दिन 14:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 03044: रक्सौल-हावड़ा होली स्पेशल 5 मार्च को रक्सौल से 15:45 बजे खुलकर अगले दिन 7:20 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

0 comments:

Post a Comment