यूपी के बदायूं, बरेली, पीलीभीत और शाहजहाँपुर में मिल रहा फ्री राशन

बरेली मंडल : उत्तर प्रदेश के बदायूं, बरेली, पीलीभीत और शाहजहाँपुर में 20 फरवरी से फ्री राशन का वितरण किया जा रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में नेशनल सिक्योरिटी फूड एक्ट के तहत 20 फरवरी से 28 फरवरी तक राशन के तौर पर गेहूं और चावल का वितरण होगा।

खबर के अनुसार होली को ध्यान में रखते हुए लोगों को फरवरी माह का राशन इसी महीने में देने का निर्णय लिया गया हैं। इसको लेकर सरकार के संबंधित विभाग के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 28  फरवरी तक राशन का वितरण किया जायेगा।

बता दें की फ्री राशन के तहत अंत्योदय कार्डधारकों को 14 किलो गेंहू और 21 किलो चावल मुफ्त दिया जायेगा। जबकि गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन मिलेगा। जिसमे दो किलो गेंहू और तीन किलो चावल दिया जायेगा।

अगर आप बदायूं, बरेली, पीलीभीत और शाहजहाँपुर में अंत्योदय कार्डधारक हैं या फिर गृहस्थी कार्डधारक हैं तो आप संबंधित दूकानदार से राशन प्राप्त कर सकते हैं। बता दें की अगले महीने में सिर्फ मार्च महीने का ही राशन दिया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment