खबर के अनुसार केंद्र की मोदी सरकार ने फ्री राशन की योजना एक साल तक बढ़ा दिया हैं। अब राशनकार्ड धारकों को अगले एकसाल तक फ्री राशन की सुविधा मिलती रहेगी। इसलिए अगर राशन कार्ड बना नहीं हैं तो आप जल्द से जल्द बना लें।
बात दें की सरकार ने राशनकार्ड में परिवार के नए सदस्यों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन कर दिया हैं। इसलिए अगर आपके परिवार में कोई नए सदस्य का आगवन हुआ हैं तो आप उनका नाम राशन कार्ड के साथ जोड़ सकते हैं।
यूपी में ऑनलाइन बनाये राशन कार्ड :
उत्तर प्रदेश में किसी भी व्यक्ति को राशन कार्ड बनाने के लिए ईधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। अब आप विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पोर्टल fcs.up.nic.in पर जा कर आवेदन कर सकते हैं और राशन कार्ड में परिवार के सदस्य का नाम भी जोड़ सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment