खबर के अनुसार प्रयागराज से हैदराबाद के बीच फ्लाइट एक स्टॉपेज के साथ चलाई जाएगी। यह फ्लाइट वाया नागपुर होकर जाएगी। प्रयागराज से उड़ान भरने के बाद फ्लाइट नागपुर एयरपोर्ट पर रुकेगी। इसके बाद हैदराबाद को जाएगी।
वहीं प्रयागराज से पटना के लिए भी विमान का संचालन शुरू किया जा रहा हैं। इसके लिए एअरलाइन्स कंपनी एलाइंस एयर ने प्रयागराज से पटना के लिए भी फ्लाइट का प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल सकती हैं और इस रूट पर विमान सेवा शुरू किया जा सकता हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन विमानों के संचालन को लेकर एलाइंस एयर की ओर से जल्द ही इसकी घोषणा की जा सकती है। वहीं ऐसा माना जा रहा हैं DGCA यानि की नागर विमानन निदेशालय समर शेड्यूल में इसे शामिल कर सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment