Top Story: धरती हो या आकाश, ब्रह्मोस मिसाइल है बादशाह

नई दिल्ली: दुनिया में जब भी ताकतवर मिसाइलों का जिक्र होता हैं तो इस लिस्ट में भारत के ब्रह्मोस मिसाइल की बादशाहत टॉप पर होती हैं। एक रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रह्मोस मिसाइल दुनिया की सबसे तेज क्रूज मिसाइल है जिसकी अधिकतम गति 3 मैक से भी अधिक है। 

खबर के अनुसार ब्रह्मोस मिसाइल का इस्तेमाल भारत की तीनों सेनाएं करती हैं। इसे पनडुब्बी से, पानी के जहाज से, विमान से या जमीन से भी छोड़ा जा सकता है। सबसे बड़ी बात यह हैं की ये मिसाइल अपने साथ परमाणु हथियार ले जा सकता हैं।

आपको बता दें की इस मिसाइल का निर्माण रूस की एनपीओ मशीनोस्ट्रोयेनिया और भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के द्वारा की गई हैं। इसका नाम ब्रह्मोस भारत की ब्रह्मपुत्र नदी और रूस की मस्कवा नदी पर रखा गया है। 

ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत। 

यह हवा में ही मार्ग बदल सकती है और अपने लक्ष्य को भी भेद सकती है।

यह मिसाइल तकनीक थलसेना, जलसेना और वायुसेना तीनों के काम आ सकती है।

इस मिसाइल की गति इतनी अधिक हैं की रडार की पकड में नहीं आती हैं।

यह मिसाइल दुनिया की सभी मिसाइल पहचान प्रणाली को धोखा देने में सक्षम है।

ब्रह्मोस अमरीका की टॉम हॉक से लगभग दुगनी अधिक तेजी से वार कर सकती है।

यह मिसाइल 1200 यूनिट ऊर्जा पैदा कर अपने लक्ष्य को तहस नहस कर सकती है।

यह मिसाइल 300-400 किलोमीटर तक आसानी से मार कर सकती है। 

इसे  पनडुब्बी, जहाजों, हवाई जहाज या जमीन से लॉन्च किया जा सकता है। 

0 comments:

Post a Comment