यूपी बोर्ड : मथुरा, लखनऊ, जौनपुर समेत इन जिलों में पकड़े गए नकलची

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में बोर्ड एग्जाम शुरू हो गया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस बोर्ड एग्जाम में नकल को रोकने के लिए सरकार के द्वारा पूरी व्यवस्था की गई हैं। जिसके कारण पहले दिन यूपी के मथुरा, लखनऊ, जौनपुर समेत कई जिलों में नकलची पकड़े गए हैं। 

खबर के अनुसार यूपी बोर्ड एग्जाम में 11 ऐसे लोग पकड़े गए हैं जो दूसरे के जगह पर एग्जाम देने आये थें। गाजीपुर में पांच ऐसे नकलची को पकड़ा गया हैं जो दूसरे की जगह पर एग्जाम दे रहे थें। जबकि लखनऊ, मथुरा, जौनपुर व बुलंदशहर में एक-एक कुल नौ सॉल्वर पकड़े गए हैं। 

बता दें की दूसरे की जगह पर एग्जाम देते पकड़े गए इन सभी लोगों पर संबंधित थाना में एफआईआर दर्ज किया गया हैं। इन सभी लोगों पर सरकार के द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं नकल को रोकने के लिए सख्त निगरानी रखी जा रही हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड एग्जाम में नकलचियों पर नजर रखने के लिए हर सेंटर पर कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही साथ सभी पर सख्त निगरानी भी रखी जा रही हैं। पहले दिन के एग्जाम में कई जिलों से नकलची पकड़े जानें की खबर आ रही हैं।

0 comments:

Post a Comment