खबर के अनुसार 4 से 18 मार्च तक रेलवे के द्वारा अमृतसर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन चलाया जायेगा। यह ट्रेन अमृतसर, व्यास, जालंधर सिटी, लुधियाना, अम्बाला छावनी, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद , बरेली, सीतापुर, बुढ़वल, गोण्डा, बस्ती, खलीलाबाद होते हुए गोरखपुर को जाएगी।
वहीं गोरखपुर-अमृतसर साप्ताहिक होली स्पेशल गोरखपुर से 3 से 17 मार्च तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोण्डा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अम्बाला छावनी, लुधियाना, जलन्धर सिटी, व्यास होते हुए अमृतसर को जाएगी।
ट्रेन नंबर 05005 : गोरखपुर-अमृतसर साप्ताहिक होली स्पेशल गोरखपुर से 3 से 17 मार्च तक चलेगी।
ट्रेन नंबर 05006 : अमृतसर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल अमृतसर 4 से 18 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment