खबर के अनुसार अभी गोरखपुर से देहरादून जानें में लोगों को 20 घंटे का समय लगता हैं। वहीं गोरखपुर से जम्मू जानें में 30 घंटे का समय लगता हैं। लेकिन विमान के संचालन शुरू होने के बाद लोग इस रूट पर दो घंटे में सफर कर सकेंगे।
बता दें की विमान कंपनियों के प्रस्ताव पर गोरखपुर से जम्मू और देहरादून के बीच विमान सेवा को लेकर तैयारी चल रही हैं। इसे समर शेड्यूल में शामिल करने की योजना पर विचार किया जा रहा हैं। बहुत जल्द इसको लेकर आदेश जारी किया जायेगा।
अभी गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ, कोलकाता, प्रयागराज के लिए प्रतिदिन विमान का संचालन किया जाता हैं। जल्द ही देश के अन्य शहरों के लिए भी सीधी फ्लाइट का संचालन किया जायेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं।

0 comments:
Post a Comment