रायबरेली-प्रयागराज हाईवे होगा फोरलेन, इन जगहों पर बन रहा बाईपास

न्यूज डेस्क: राजबरेली से प्रयागराज जानें वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रायबरेली-प्रयागराज हाईवे को फोरलेन किया जायेगा। इसके लिए नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने तैयारी शुरू कर दी हैं। 

खबर के अनुसार इस हाईवे को फोरलेन करने को लेकर 13 अप्रैल तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद चयनित एजेंसी के द्वारा सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा। हालांकि पहले चरण में हाईवे पर चार जगह फोरलेन बाईपास का निर्माण हो रहा हैं। 

बता दें की 94 किलोमीटर लंबे रायबरेली-प्रयागराज हाईवे में आठ किलोमीटर सड़क को फोरलेन करने का काम एनएचएआई प्रयागराज के द्वारा किया जायेगा। जबकि शेष कार्य एनएचएआई रायबरेली के द्वारा होगा। इसके निर्माण पर करीब 1100 करोड़ खर्च किये जाएंगे। 

राजबरेली-प्रयागराज हाईवे पर पहले चरण में जगतपुर, बाबूगंज, ऊंचाहार और प्रतापगढ़ जिले में बाईपास बनाया जा रहा हैं। बहुत जल्द हाईवे को फोरलेन करने का काम भी चालू होगा। इस सड़क के फोरलेन होने से कई जिलों के लोगों को फायदा मिलेगा।

0 comments:

Post a Comment