मुंबई और पुणे में घर बैठे बनाए ड्राइविंग लाइसेंस, ये हैं पूरी प्रक्रिया

न्यूज डेस्क: महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे में रहने वाले लोग घर बैठे ऑनलाइन के द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस बना सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया हैं। अब आप बिना-भाग दौड़ करें आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। 

खबर के अनुसार अगर आप पहली बार लाइसेंस के लिए आवेदन करने जा रहे हैं तो आप सबसे पहले लर्निंग लाइसेंस के लिए अप्लाई करें। जब आपका लर्निंग बन जायेगा, उसके बाद आप परमानेंट लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बता दें की अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आपको किसी भी एजेंट के पास जानें की ज़रूरत नहीं हैं। आप अपने मोबाइल से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करें और आवेदन के दौरान ड्राइविंग टेस्ट का समय और तारीख चुनाव करें।

उसके बाद चुने गए समय और तारीख पर ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए ऑफिस जाये। इसके बाद जब आप ड्राइविंग टेस्ट पास हो जाएंगे तो आपके नाम से लाइसेंस जारी कर दिया जायेगा। इस लाइसेंस को आप ऑनलाइन के द्वारा भी डाऊनलोड कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन : लर्निंग लाइसेंस हासिल करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://sarathi.parivahan.gov.in/sarathiservice/stateSelection.do पर जाये अपने राज्य को सलेक्ट करें। फिर लर्निंग लाइसेंस के ऑप्शन पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरकर सब्मिट करें।

0 comments:

Post a Comment