खबर के अनुसार बीते वर्ष चयन आयोग के द्वारा 8085 पदों पर राजस्व लेखपाल की भर्ती का आयोजन किया गया था। इस भर्ती के बाद भी उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग में लेखपाल के तकरीबन 4500 पद रिक्त हुए हैं। इन रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी चल रही हैं।
आपको बता दें की इन पदों पर भर्ती को लेकर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भर्ती की प्रक्रिया को ऑनलाइन के द्वारा शुरू किया जायेगा।
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता 12वीं पास और आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी जा सकती है। इसकी जानकारी प्रकाशित होने वाले नोटिफिकेशन में दी जाएगी। इसलिए आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाये रखें।
.png)
0 comments:
Post a Comment