पटना से भुवनेश्वर, चंडीगढ़, अहमदाबाद व बेंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट, विंटर शिड्यूल जारी

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना से भुवनेश्वर, चंडीगढ़, कोलकाता, अहमदाबाद व बेंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट का संचालन किया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार पटना एयरपोर्ट से प्रतिदिन 41 फ्लाइट उड़न भरेगी। इसके लिए विंटर शिड्यूल जारी किया गया हैं। इससे पहले पटना एयरपोर्ट से 37 जोड़ी विमान का संचालन किया जा रहा था। लेकिन अब इसकी संख्या में वृद्धि की गई हैं।

आपको बता दें की इस विंटर सीजन में सबसे ज्यादा फ्लाइट पटना से दिल्ली के लिए संचालित की जाएगी। दिल्ली-पटना- दिल्ली के बीच सबसे अधिक 15 जोड़ी फ्लाइट उड़न भरेगी। वहीं गो एयर एक मार्च से अहमदाबाद के लिए एक नई फ्लाइट शुरू करेगी।

जबकि इंडिगो बेंगलुरू के लिए एक नई फ्लाइट एक मार्च से शुरू करेगी। इंडिगो के द्वारा चंडीगढ़-पटना-भुवनेश्वर के बीच भी विमान का संचालन शुरू किया जायेगा। हालांकि पटना से भुवनेश्वर के लिए इंडिगो की सीधी फ्लाइट शुरू हाे गई है।

0 comments:

Post a Comment