खबर के अनुसार इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रूपये या उससे कम होनी चाहिए। साथ ही साथ आवेदन की उम्र 21 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए, तभी इस योजना का लाभ दिया जायेगा।
बता दें की राज्य के सभी शिक्षित उम्मीदवार जिनकी पढ़ाई पूरी हो चुकी है और उन्हे अभी तक नौकरी नहीं मिल पा रही है वो इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं। खास बात ये है कि ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके बेरोजगारों को भी इसका लाभ दिया जायेगा।
आवेदन के लिए दस्तावेज : आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, 12 वीं पास मार्कशीट या ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो आदि होनी चाहिए।
ऐसे करें आवेदन : आप वेबसाइट https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/ पर जा कर इस योजना की जानकारी लें और दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन करें।

0 comments:
Post a Comment