यूपी के हाथरस में लगेगा रोजगार मेला, गोरखपुर की आएगी कंपनी

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के हाथरस में 9 फरवरी को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर हाथरस में तैयारी शुरू हो गई हैं। इस रोजगार मेला में गोरखपुर और अलीगढ़ की कंपनी आएगी और युवाओं को नौकरी प्रदान करेगी।

खबर के अनुसार टाटा स्ट्राइव स्किल डवलपमेंट सेंटर अलीगढ़, पशुपतिनाथ बॉयोटेक्नोलॉजी प्रालि गोरखपुर की कंपनी मैट्रिक, इंटर, स्नातक, पीजी, आईटीआई, डिप्लोमा आदि पास युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी देगी। 

बता दें की इस रोजगार मेला में 18 से 40 साल के उम्र की युवा अपने सभी दस्तावेजों के साथ साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो आदि के साथ उपस्थित होकर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। 

रोजगार मेला का समय और स्थान : जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 9 फरवरी को आगरा रोड स्थित श्यामकुंज में जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में प्रातः 10 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। 

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन : अगर आप इस रोजगार मेला में उपस्थित होकर नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप सेवायोजन विभाग की वेबसाइट https://sewayojan.up.nic.in/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करें।

0 comments:

Post a Comment