आपको बता दें की केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड, पार्ल के बोलैंड पार्क और पोर्ट एलिजाबेथ (एबेरेहा) के सेंट जॉर्ज पार्क में मुकाबले खेले जाएंगे। इसको लेकर स्टेडियम को तैयार कर लिया गया हैं। साथ ही साथ टिकटों की बुकिंग भी की जा रही हैं।
खबर के अनुसार इस महिला टी20 वर्ल्ड कप को जितने के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी पूरी तरह से तैयार हैं। इस टी20 विश्व कप में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 12 फरवरी को केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड में खेला जायेगा।
ग्रुप-ए की टीम : दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड।
ग्रुप-बी की टीम : भारत, इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज।
महिला टी20 विश्व कप में भारत का शेड्यूल?
पहला मैच 12 फरवरी : भारत बनाम पाकिस्तान, शाम 6:30 बजे।
दूसरा मैच 15 फरवरी : भारत बनाम वेस्टइंडीज, शाम 6:30 बजे।
तीसरा मैच 18 फरवरी : भारत बनाम इंग्लैंड, शाम 6:30 बजे।
चौथा मैच 20 फरवरी : भारत बनाम आयरलैंड, शाम 6:30 बजे।
फाइनल मुकाबला : 26 फरवरी (रविवार) को केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड पर होगा।
महिला टी20 विश्व कप का लाइव प्रसारण : आपको बता दें की महिला टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर लाइव टेलीकास्ट होंगे।
.png)
0 comments:
Post a Comment