UP : बुलंदशहर और खुर्जा के 55 गांव यमुना अथॉरिटी में शामिल, देखें लिस्ट

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के यमुना अथॉरिटी का दायरा बढ़ गया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बुलंदशहर और खुर्जा के 55 गांव यमुना अथॉरिटी में शामिल किये गए हैं। यूपी सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दिया जायेगा। 

खबर के अनुसार इन गांवों के यमुना अथॉरिटी में शामिल होने से इन गांवों की किस्मत बदल जाएगी। साथ ही साथ यमुना प्राधिकरण के लॉजिस्टिक, वेयरहाउसिंग एवं कार्गो हब का दायरा भी बढ़ जायेगा, इससे कई तरह की परियोजनाओं को रफ़्तार मिलेगी।

बता दें की यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में गौतमबुद्ध नजर, बुलंदशहर, हाथरस, अलीगढ़ मथुरा और आगरा जिले आते हैं। वर्तमान में बुलंदशहर के 40 गांव यमुना प्राधिकरण के शामिल हैं। अब 55 और गांवों को इसमें शामिल करने की योजना हैं। 

ये 55 गांव यमुना अथॉरिटी में होंगे शामिल?

शेखपुर माम, दाउदपुर, सलेमपुर मजरा दस्तूरा, दस्तूरा, खंडपूरा, 

भगवानपुर, हसनपुर लडूकी, बीघेपुर, बीछट सुजानपुर, मोहम्मद पुर मजरा बीछट,   

अहरौली, औरंगा, भादवा, रामगढ़ी, जाफर नगर गदाईपुर, जाहिदपुर कला, गंगथला, 

सारंगपुर, नगला रूमी, आसफपुर, सिरयाल, शाहपुर कला, गोठनी, भिंडोर, फिरोजपुर,

कलंदर गढ़ी, क्वारसी, जाहिदपुर खुर्द, सुल्तानपुर, इस्माईलपुर बुधैना, इब्राहिमपुर जुनैदपुर, 

अख्तियारपुर, सनोता सफीपुर, भाईपुर, लालपुर ममरेजपुर, शहजादपुर कनेनी, ताजमाबाद,

समसपुर, कमालपुर मजरा भदौरा, इनायतपुर उर्फ मधुपुरा, भदौरा, खबरा, भौंरा, सलौनी उर्फ रौनी, 

मकरंदपुर उर्फ फतेहपुर, वैर बादशाहपुर, अरौड़ा, फतेहपुर जादौन, घनौरा, नूरपुर, निठारी, गंगरौल, कादरपुर।

0 comments:

Post a Comment