MP: भोपाल, सागर, सतना, रीवा होते हुए सिंगरौली तक बनेगा विंध्य एक्‍सप्रेस-वे

न्यूज डेस्क: मध्य प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश के भोपाल, सागर, सतना, रीवा होते हुए सिंगरौली तक विंध्य एक्‍सप्रेस-वे का निर्माण किया जायेगा। इसको लेकर तैयारी चल रही हैं।

खबर के अनुसार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एलान करते हुए कहा है की राजधानी भोपाल और सिंगरौली के बीच विंध्य एक्‍सप्रेस-वे का निर्माण किया जायेगा। इससे विंध्य क्षेत्र के लोगों को विकास की नई गति मिलेगी। 

बता दें की बिजनेस, एग्रीकल्‍चर और उद्योग को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए भोपाल, सागर, दमोह, सतना, रीवा होते हुए सिंगरौली तक नया एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जायेगा। यह एक्सप्रेस-वे सिक्स लेन का होगा। लेकिन बाद में बढ़ाकर आठ लेन किया जायेगा। 

सीएम ने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे को लेकर कागजी कार्रवाई शुरू हो गई है, जल्‍द ही यह धरातल पर दिखने लगेगा। इस एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ औद्योगिक कॉरिडोर भी विकसित किये जाएंगे। इससे लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

हालांकि राज्‍य सरकार ने अभी इस एक्‍सप्रेस-वे के निर्माण को शुरू करने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और उसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

0 comments:

Post a Comment