खबर के अनुसार दिपावली और होली पर उज्जवला योजना के लाभार्थियों को एक-एक एलपीजी का सिलेंडर फ्री में उपलब्ध कराया जायेगा। इसका लाभ प्रदेश के अंदर करीब 1 करोड़ 74 लाख उज्जवला योजना के लाभार्थियों को प्राप्त होगा।
बता दें की सरकार ने इसके लिए बजट का प्रवधान कर दिया हैं। सरकार की ओर से फ्री गैस सिलेंडर को लेकर 3 हजार 47 करोड़ 48 लाख रूपये इस बजट में प्रस्तावित किये हैं। इससे उज्जवला योजना के लाभार्थियों को फ्री गैस सिलेंडर मिलने का रास्ता साफ हो गया हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार इसी होली से उज्जवला योजना के लाभार्थियों को फ्री एलपीजी सिलेंडर का तोहफा दे सकती हैं। इसका लाभ प्रदेश के सभी उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मिल सकता हैं। इसको लेकर जल्द ही निर्देश जारी होंगे।

0 comments:
Post a Comment