लखनऊ : यूपी PCS मुख्य परीक्षा से वैकल्पिक विषय की अनिवार्यता खत्म

लखनऊ : यूपी PCS एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी कैबिनेट की हुयी बैठक में यूपी PCS मुख्य परीक्षा से वैकल्पिक विषय की अनिवार्यता को खत्म करने का फैसला किया गया हैं।

योगी सरकार ने पीसीएस की मुख्य परीक्षा से वैकल्पिक विषय की अनिवार्यता को समाप्त करने से संबंधी लाये गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हालांकि वैकल्पिक विषय के स्थान पर उत्तर प्रदेश से जुड़े हुए समान्य ज्ञान के दो प्रश्नपत्र इसमें जोड़ दिए गए हैं। 

दरअसल यूपी PCS के एग्जाम में वैकल्पिक विषय की अनिवार्यता थी। जिसका फायदा विज्ञान विषय के छात्रों को सबसे ज्यादा होता था। मुख्य परीक्षा में विज्ञान विषय के छात्रों को मानविकी विषय के अभ्यर्थियों से ज्यादा अंक मिल जाते थे।

इसके बाद अंक को घटाए-बढ़ाये जाते हैं। जिससे कुछ छात्रों को नुकसान तो कुछ को फायदा होता हैं। कई बार इसको लेकर विवाद देखने को मिलता था। इसी को ध्यान में रखते हुए योगी कैबिनेट ने मुख्य परीक्षा व परीक्षा योजना पाठ्यक्रम में संशोधन संबंधी प्रस्ताव को पास कर दिया।

0 comments:

Post a Comment