यूपी के मुजफ्फरनगर, हापुड़, बिजनौर में किसानों को फ्री बिजली

न्यूज डेस्क: यूपी में खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार ने बजट के दौरान नलकूपों से सिंचाई के ;लिए फ्री बिजली की व्यवस्था की हैं। सरकार के इस फैसले से किसानों को काफी राहत मिलेगी।

खबर के अनुसार नलकूपों पर फ्री बिजली की व्यवस्था से मुजफ्फरनगर, हापुड़, बिजनौर में हजारों किसानों को फायदा होगा। सरकार के इस फैसले से इन जिलों के किसान काफी प्रसन्न हैं और सरकार के इस निर्णय का स्वागत कर रहे हैं। 

बता दें की सरकार के इस फैसले से मुजफ्फरनगर जिले के करीब 40 हजार किसान लाभान्वित होंगे। ये किसान नलकूपों के द्वारा फ्री में खेतों की सिंचाई कर सकेंगे। वहीं फ्री बिजली की व्यवस्था से हापुड़ जिले के करीब 25 हजार किसान लाभान्वित होंगे।

बिजनौर जिले के हजारों किसान भी सरकार के इस फैसले से लाभान्वित होंगे। इन जिलों के किसान नलकूपों के द्वारा फ्री में अपनी खेतों की सिंचाई कर सकेंगे। सरकार के इस निर्णय पर किसानों को कहना हैं की इससे किसानों को भला होगा और उन्हें आर्थिक बचत भी होगी।

0 comments:

Post a Comment