खबर के अनुसार यह ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी और मैहर होते हुए चलेगी। अगर आप इस ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं।
आपको बता दें की भोपाल के रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बीच यह ट्रेन दो-दो ट्रिप चलाई जाएगी। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। आप फटाफट शेड्यूल चेक कर टिकट बुक कर लें।
भोपाल से दानापुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन?
ट्रेन नंबर 02155 : रानी कमलापति-दानापुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 5 मार्च और 12 मार्च को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर में 2:20 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 02156 : दानापुर- रानी कमलापति सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 6 मार्च और 13 मार्च को दानापुर स्टेशन से सुबह के समय 11:30 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 5:50 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

0 comments:
Post a Comment