Women T20 World Cup: भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल आज

Women T20 World Cup: साऊथ अफ्रीका में चल रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का मुकाबला पांच बार की चैम्पियन टीम ऑस्ट्रेलिया से होने वाली हैं। आज जो भी टीम इस सेमीफाइनल मैच को जीतेगी वो सीधे फाइनल में प्रवेश कर जाएगी। 

बता दें की ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप ए में टॉप पर हैं, जबकि टीम इंडिया ग्रुप बी में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं भारत पिछले टी20 वर्ल्ड कप का उपविजेता है और ऑस्ट्रेलिया की टीम विजेता हैं। अब देखना होगा की आज कौन सी टीम किसपर भारी पड़ती हैं। 

खेल जानकार बताते हैं की इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया एक मजबूत टीम मानी जा रही हैं और लेकिन भारतीय टीम भी उसे यहां चुनौती देकर सबको हैरान करने के लिए तैयार है। अगर टीम इंडिया ये मैच जीतती हैं तो उसे फाइनल की टिकट मिल जाएगी। 

मैच का समय : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप 2023 का ये सेमीफाइनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे से शुरू होगा। यह मैच साउथ अफ्रीका में कैपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा। इसको लेकर स्टेडियम में पूरी तैयारी कर ली गई हैं।

यहां देखें मैच : आप यह सेमीफाइनल का मैच स्टार स्पोटर्स नेटवर्क और Disney+ Hotstar ऐप पर लाइव देख सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment