वहीं बृहस्पति को मंत्रों के जाप करने से इंसान के दैनिक जीवन पर श्री हरि की कृपा बनी रहती हैं। इससे इंसान के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं। साथ ही साथ इंसान को जीवन की सभी परेशानियों से भी मुक्ति मिल जाती हैं।
अगर आप बृहस्पतिवार को मंत्रों का उच्चारण करते हैं तो मंत्र उच्चरण के दौरान तुलसी, चंदन या रुद्राक्ष की माला का उपयोग करें। इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी और जीवन की बाधाएं दूर होगी और जीवन में विष्णु कृपा से खुशहाली आएगी।
बृहस्पतिवार को करें इन मंत्रों का जाप, होंगी हर इच्छाएं पूरी?
ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:।
ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।
ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:।
ॐ गुं गुरवे नम:।
ऐसे करें मंत्र जाप : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऊपर दिए गए पांच मंत्रों में से किसी एक मंत्र का 108 बार जाप करें। आप सुबह के समय स्नान करने के बाद भगवान विष्णु को सच्चे मन से याद करें और विष्णु जी की तस्वीर के पास बैठकर इन मंत्रों का जाप करें।
नोट : यह लेख मान्यताओं के आधार पर हैं।

0 comments:
Post a Comment