लखनऊ, कानपुर समेत 15 शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ, कानपुर समेत 15 शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं। इन जिलों में आज गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। 

खबर के अनुसार मौसम विभाग ने यूपी के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज,  बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, अलीगढ़, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, आगरा, एटा, मथुरा, हाथरस, कासगंज और रायबरेली में आंधी-बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया हैं। 

आपको बता दें की यूपी के इन जिलों में आज आंधी-बारिश की आशंका हैं। वहीं कुछ स्थानों पर आसमानी बिजली भी गिर सकती हैं। साथ ही साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे इन जिलों के तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 

दरअसल शनिवार को भी प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश की स्थिति उत्पन हुई थी। यूपी के कुछ जिलों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 3 दिनों तक प्रदेश का मौसम इसी तरह का बना रहेगा।

0 comments:

Post a Comment