खबर के अनुसार हर कार्यक्रम में 250 छात्रों को प्रवेश दिया जायेगा। दरअसल नए एजुकेशन पॉलिसी के तहत देश के सभी आईआईटी और एनआईटी कॉलेजों में इसतरह के कोर्स शुरू किये जा रहे हैं। अब आईआईटी पटना में भी इस दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं।
बता दें की कंप्यूटर विज्ञान कार्यक्रमों और प्रबंधन कार्यक्रमों के लिए सेमेस्टर शुल्क क्रमश 40,000 और 50,000 रुपये होगा। वहीं अन्य कोर्स के लिए भी अलग-अलग शुल्क लिए जाएंगे। पूरी जानकारी के लिए आईआईटी पटना की वेबसाइट पर विजिट करें।
इन 6 कोर्स की होगी पढ़ाई।
बैचलर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए)
बीएससी (ऑनर्स) मैथ्स और कंप्यूटर साइंस (एमसीएस),
बीएससी (ऑनर्स) बिजनेस मैनेजमेंट एंड एनालिटिक्स (बीएमए)
बीएससी (ऑनर्स) एकाउंटिंग एंड फाइनेंशियल मैनेजमेंट (एएफएम),
बीएससी (ऑनर्स) कंप्यूटर साइंस एंड डेटा एनालिटिक्स (सीएसडीए),
बीएससी (ऑनर्स) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड साइबर सिक्योरिटी (एआइसीएस),

0 comments:
Post a Comment