खबर के अनुसार 21 अप्रैल को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट 61180 रुपया था, लेकिन 22 अप्रैल को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट 60870 रुपया हो गया हैं। हालांकि चांदी की कीमतों में किसी तरह के कोई बदलाव देखने को नहीं मिले हैं।
आपको बता दें की गुजरात के अलग-अलग जिलों में सोने-चांदी की खूब बिक्री हो रही हैं। जानकार बताते हैं की शादी का सीजन शुरू होने वाला हैं। ऐसे में लोग अभी से सोने-चांदी की खरीद कर रहे हैं। सबसे ज्यादा 22 कैरेट के सोने की बिक्री हो रही हैं।
24 कैरेट सोने का भाव : आज सूरत, गांधीनगर और अहमदाबाद में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट 60870 रुपया हैं।
22 कैरेट सोने के भाव : आज सूरत, गांधीनगर और अहमदाबाद में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट 55800 रुपया हैं।
सोने खरीदते समय ध्यान रखें : सोना खरीदते वक्त उसकी क्वॉलिटी पर जरूर गौर करें और हॉलमार्क देखकर सोना खरीदें। आपको बता दें की सोने पर हॉलमार्क का निर्धारण भारत सरकार की एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) करती है।

0 comments:
Post a Comment