गुजरात: वडोदरा और राजकोट में वृद्धा पेंशन के लिए करें आवेदन

गुजरात: वडोदरा और राजकोट में वृद्धा पेंशन योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ऑफलाइन के द्वारा आवेदन करना होगा। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात सरकार 60 साल या उससे ऊपर के गरीब लोगों को वृद्धा पेंशन का लाभ देती हैं।

खबर के अनुसार वृद्धिजनों के जीवन स्तर में सुधार और आर्थिक मजबूती के लिए गुजरात वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत व्यक्ति को 750 रुपये प्रतिमाह प्रदान किये जाते है। यह पैसा मासिक आधार पर विभाग द्वारा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजा जाता हैं। 

आपको बता दें की इसका लाभ लेने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के परिवार की वार्षिक आय 1,20,000 रुपये और शहरी क्षेत्र के परिवार की वार्षिक आय 1,50,000 रुपये या उससे कम होनी चाहिए। वहीं आवेदक को गुजरात का स्थाई निवासी होनी चाहिए। 

वडोदरा और राजकोट में वृद्धा पेंशन के लिए करें आवेदन?

1 .आप जिले के समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में जाये।

2 .अब संबंधित अधिकारी से आवेदन फॉर्म को प्राप्त करें।

3 .इसके बाद फॉर्म में पूछी गयी सभी जरूरी जानकारीयों को सही-सही भरें। 

4 .फिर मांगे गए जरूरी दस्तावेजों की फ़ोटो कॉपी पत्र फॉर्म के साथ संलग्न करें।

5 .इसके बाद फॉर्म को विभाग में उपस्थित अधिकारी के पास जमा कर करें। 

6 .अब अधिकारियों द्वारा फॉर्म के सत्ययाता की जांच की जाएगी। इसके बाद आपको वृद्धा पेंशन का लाभ मिलेगा।

0 comments:

Post a Comment