खबर के अनुसार इस कैंपस प्लेसमेंट में कई बड़ी कंपनियां भाग लेगी और युवाओं को टेस्ट के आधार पर चयन करेगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। प्रशिक्षार्थी अपने सभी दस्तावेजों के साथ यहां उपस्थित होकर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
आपको बता दें की इस कैंपस प्लेसमेंट के लिए टेस्ट का आयोजन 21 अप्रैल को सुबह 10 बजे से होगा। इसमें भाग लेने के लिए युवाओं की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटर के साथ साथ राजकीय एवं निजी आईटीआई से डिप्लोमा होना जरूरी है।
इस कैंपस प्लेसमेंट में भाग लेने वाले युवाओं की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी जरूरी है। इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दिया गया हैं, ताकि सभी युवाओं को इसके बारे में जानकारी मिल सके और युवा आसानी से नौकरी प्राप्त कर सकें।
.jpg)
0 comments:
Post a Comment