खबर के अनुसार सीएसएमटी-नागपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 6 मई 2023 से 3 जून 2023 तक चलाई जाएगी। जबकि नागपुर-सीएसएमटी सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन 30 अप्रैल 2023 से 28 मई 2023 तक नागपुर से किया जायेगा। यात्रीगण रेलवे की वेबसाइट से टिकट बुक करें।
मुंबई से नागपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन?
ट्रेन नंबर 01033 : साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 6 मई 2023 से 3 जून 2023 तक हर शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 00.20 बजे खुलेगी और उसी दिन 15.32 बजे नागपुर पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 01034 : साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 30 अप्रैल 2023 से 28 मई 2023 तक नागपुर से हर रविवार को 13.30 बजे खुलेगी और अगले दिन 04.10 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।
इस ट्रेन का स्टॉपेज : यह ट्रेन आते ऑर्डर जाते समय दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा स्टेशन पर रुकते हुए चलेगी।

0 comments:
Post a Comment