खबर के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन दरभंगा से 19 अप्रैल 2023 से 31 मई 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को चलेगी। जबकि अजमेर से यह ट्रेन 20 अप्रैल 2023 से 01 जून 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को संचालित की जाएगी।
आपको बता दें की सीतामढ़ी-रक्सौल- नरकटियागंज-गोरखपुर-मथुरा-जयपुर के रास्ते दरभंगा और अजमेर बीच चलेगी। अगर आप इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक करें।
गोरखपुर के रास्ते चलेगी दरभंगा-अजमेर समर स्पेशल ट्रेन?
ट्रेन नंबर 05537: दरभंगा-अजमेर समर स्पेशल दरभंगा से बुधवार को 13.15 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए गुरूवार को 22.05 बजे अजमेर पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 05538: अजमेर-दरभंगा समर स्पेशल अजमेर से गुरूवार को 23.25 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 06.50 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

0 comments:
Post a Comment