खबर के अनुसार रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस से वाराणसी तक एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। अगर आप इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक करें।
मुम्बई से वाराणसी के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन?
ट्रेन नंबर 01053 : लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 15, 22, 29 मई और 5 जून 2023 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से 12.15 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 16:05 बजे वाराणसी स्टेशन पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 01054 : वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 16, 23, 30 मई और 6 जून 2023 को वाराणसी से 20.30 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 23.55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी।
इस ट्रेन का स्टॉपेज : यह ट्रेन आते और जाते समय कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर और प्रयागराज छिवकी स्टेशनों पर रुकेगी।

0 comments:
Post a Comment