अहमदाबाद : GTU के छात्रों को विदेश में पढ़ाई का मौका

अहमदाबाद : GTU में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक GTU के छात्रों को विदेश में पढ़ाई का मौका मिल रहा हैं। इसके लिए छात्र 29 फरवरी तक आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

खबर के अनुसार जीटीयू के बीई, एमबीए छात्रों को इंटरनेशनल एक्सपीरियंस प्रोग्राम के तहत कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी में पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। इसके लिए छात्रों से आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 29 फरवरी तक हैं। 

बता दें की इंटरनेशनल एक्सपीरियंस प्रोग्राम के तहत अपने ही विश्वविद्यालय से अकादमिक छात्रवृत्ति के साथ छात्रों को विदेश के किसी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में चार से छह सप्ताह तक अध्ययन करने का अवसर मिलता हैं। इसलिए आप चाहें तो इसका लाभ उठा सकते हैं। 

दरअसल 2011 से अब तक GTU के 2370 बीई, एमबीए, बीफार्मा छात्रों को इंटरनेशनल एक्सपीरियंस प्रोग्राम के तहत जर्मनी, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया में एक से डेढ़ महीने तक अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त हुआ है। इसका प्रशिक्षण लेने वाले छात्रों को विदेशी विश्वविद्यालय द्वारा एक प्रमाण पत्र भी दिया जाता हैं।

0 comments:

Post a Comment