बक्सर : बिहार में आज से 106 पदों पर आवेदन शुरू

बक्सर : बिहार में आज से 106 पदों पर आवेदन शुरू हो गया हैं। इसके लिए बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन करें।

पदों का विवरण : बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक वास्तुकार के 106 पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पदों के अनुसार स्नातक पास होनी चाहिए। 

आयु सीमा : पुरुष के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष, जबकि महिला के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन शुल्क : सामान्य/ओबीसी/अन्य राज्य के लिए आवेदन शुल्क 750/- रुपया, एससी/एसटी/पीएच के लिए 200/- रुपया, जबकि महिला उम्मीदवार (बिहार डोम) के लिए 200/- रुपया। 

चयन प्रक्रिया : इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन टेस्ट और इंटरव्यू के द्वारा होगा। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आवेदन प्रक्रिया : आप वेबसाइट https://onlinebpsc.bihar.gov.in/main/home पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें। 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 11 मार्च 2024

नौकरी करने का स्थान : बिहार।

0 comments:

Post a Comment