अहमदाबाद: सिर्फ 50 रुपये में मंगाए Aadhaar कार्ड

अहमदाबाद : अगर आपका आधार कार्ड खराब हो गया हैं या फिर खो गया हैं तो आप घर बैठे सिर्फ 50 रुपये में अपना Aadhaar कार्ड मंगवा सकते हैं। इसको लेकर UIDAI के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं, ताकि लोगों को इसकी जानकारी मिल सके। 

खबर के अनुसार आज के समय में आधार कार्ड बेहद अनिवार्य हैं। सभी जगहों पर इसकी जरूरत पड़ती हैं। ऐसे में UIDAI ने लोगों के लिए ATM के जैसा दिखने वाल PVC आधार कार्ड जारी हैं जो वाटरप्रूफ के साथ साथ बेहद मजबूत होता हैं। 

बता दें की इस PVC आधार कार्ड में सभी तरह की जानकारियां दर्ज होती हैं। आप अपने घर के जितने लोगों के लिए पीवीसी आधार कार्ड मंगवाते हैं, आपको उसके लिए प्रति PVC आधार कार्ड के लिए 50 रुपये का पेमेंट ऑनलाइन करना होगा। 

सिर्फ 50 रुपये में मंगाए Aadhaar कार्ड?

1 .UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाए। 

2 .अब आपको 'Order Aadhaar PVC Card' के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं। 

3 .अब आपको अपना 12 अंकों का विशिष्ट आधार नंबर (यूआईडी) दर्ज करना हैं। 

4 .इसके बाद आपको सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा करें और फिर चेक बॉक्स पर क्लिक करें। 

5 .इसके बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे आपको वेरिफाई करना हैं। 

6 .अब आगे आपको 'Terms and Conditions' के सामने चेक बॉक्स पर क्लिक कर 'Submit' के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं। 

7 .अब ऑनलाइन के द्वारा 50 रुपये का शुल्क जमा करना हैं। इतना करने के बाद आवेदन पूरा हो जायेगा और सात दिन के अंदर आपके पत्ते पर स्पीडपोस्ट से आधार कार्ड आ जायेगा।

0 comments:

Post a Comment