बक्सर : बिहार में 40,506 प्रधान शिक्षकों की भर्ती

बक्सर : बिहार में 40,506 प्रधान शिक्षकों की भर्ती होने वाली हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश कैबिनेट की बैठक में 40,506 प्रधान शिक्षकों की भर्ती को लेकर मंजूरी दी गई हैं। बहुत जल्द इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जायेगा।

खबर के अनुसार नीतीश सरकार ने मंगलवार को बिहार राज्य प्रारंभिक विद्यालय प्रधान शिक्षक नियमावली, 2024 को राज्य कैबिनेट से स्वीकृति दे दी है। जिससे 40,506 प्रधान शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा।

बता दें की शिक्षा विभाग के द्वारा इन पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन बिहार लोक सेवा आयोग के पास भेजा जायेगा और फिर बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से इन प्रधान शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। 

अगर आप प्रधान शिक्षक की नौकरी करना चाहते हैं तो आप अभी से तैयारी में जुट जाए, क्यों की किसी भी वक्त आयोग के द्वारा भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा सकती हैं। बता दें की इन पदों पर चयन के लिए आयोग के द्वारा एग्जाम का आयोजन किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment