खबर के अनुसार गुजरात में अब आयुष्मान भारत योजना की सीमा 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है। इसका लाभ आयुष्मान भारत योजना से जुड़े सभी अस्पतालों में उपलब्ध कराया गया हैं। इसलिए अगर आपका आयुष्मान कार्ड नहीं बना हैं तो आप ऑनलाइन के द्वारा इसे बनवा लें।
बता दें की गुजरात में जिस व्यक्ति के पास आयुष्मान कार्ड हैं उन्हें राज्य के साथ साथ देशभर के अस्पतालों में 10 लाख तक स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जा रहा हैं। इसको लेकर सरकार के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं।
10 लाख तक स्वास्थ्य बीमा के लिए करें अप्लाई?
1 .ऑफिशियल वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ को सर्च करें।
2 .होम पेज पर सबसे ऊपर Am I Eligible के ऑप्शन पर क्लिक करें।
3 .इसके बाद अब आपको फोन नंबर डालकर ओटीपी जनरेट करना है।
4 .अब आपको राज्य, नाम, फोन नंबर और राशन कार्ड नंबर से अपनी पात्रता सर्च करनी है।
5 .अगर आप पात्र है तो आप जनसेवा केंद्र, सरकारी अस्पताल या फिर आयुष्मान भारत के पैनल पर मौजूद अस्पताल में जा कर अप्लाई कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment