पटना में 12 जगहों पर मिलेगी फ्री वाईफाई की सुविधा

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना में 12 जगहों पर लोगों को फ्री वाईफाई की सुविधा मिलेगी। इसको लेकर पटना नगर निगम के द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई हैं। साथ ही टेंडर भी जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार पटना के अलग-अलग इलाकों में लोगों को फ्री वाई-फाई के लिए अभी ढाई करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसे लगाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई हैं। अगले महीने से लोगों को यहां फ्री वाईफाई की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। 

बता दें की नगर निगम ने पटना के बैरिया बस टर्मिनल, ईको पार्क, दिनकर गोलंबर, गंगा पथ जैसे 12 सार्वजनिक स्थलों पर फ्री वाई-फाई उपलब्ध कराने की योजना बनाई हैं। पटना में पहली बार लोगों को सार्वजनिक जगहों पर फ्री वाईफाई मिलेगी। 

दरअसल पटना के महापौर सीता साहू ने अपने चुनावी घोषणापत्र में पटना शहर के लोगों से ये वादा किया था की उन्हें फ्री वाई-फाई की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। अब महापौर सीता साहू के द्वारा अपने चुनावी वादों को पूरा किया जा रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment