खबर के अनुसार फरवरी महीने के 18 दिनों में अहमदाबाद के सरकारी अस्पतालों में दस्त और उल्टी के 312 मामले दर्ज किये गए हैं। जबकि टाइफाइड के 150 मामले और पीलिया के 79 मामले सामने आए हैं। वहीं शहर में मच्छर जनित बीमारियों में डेंगू के 24 और मलेरिया के 06 मामले सामने आये हैं।
बता दें की अहमदाबाद शहर के पूर्वी हिस्से में दानिलिम्दा, अमराईवाडी और रामोल-हाथिजन इलाकों में हैजा फिर से फैल गया है। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट पर हैं। वहीं, इन इलाकों से पानी का नमूना लेकर जांच किया जा रहा हैं और क्लोरीन की गोलियां दी जा रही हैं।
नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख डॉ. भाविन सोलंकी ने जनकारी देते हुए बताया कि फरवरी महीने में डायरिया-उल्टी के मामले रोजाना बढ़ रहे हैं। हालांकि जिन इलाकों में जलजनित बीमारियां बढ़ी हैं उन इलाकों से पानी के नमूने लिए गए हैं।

0 comments:
Post a Comment