Buxar : घर बैठे 5 मिनट में करे वोटर कार्ड में सुधार

Buxar : लोक सभा का चुनाव आने वाला हैं। इस चुनाव में अगर आप मतदान करने वाले हैं तो आप ऑनलाइन के द्वारा घर बैठे अपने वोटर कार्ड में सुधार कर सकते हैं। इसको लेकर निर्वाचन आयोग के द्वारा आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। 

खबर के अनुसार बिहार में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके वोटर कार्ड में कुछ न कुछ गलती हैं। किसी का नाम गलती हैं तो किसी का पता गलती हैं। वहीं कुछ लोगों के पिता के स्थान पर पति और पति के स्थान पर पिता का नाम हैं। कुछ लोगों की जन्म तिथि ही गलती हैं। 

अगर आपके वोटर कार्ड में भी इसतरह की कोई गलती हैं तो आप ऑनलाइन के द्वारा इसे सुधार सकते हैं। हालांकि गलती को सही करने के लिए आपको सबूत के तौर पर कोई अधिकृत दस्तावेज अपलोड करना होगा। इसके बाद वोटर कार्ड में सुधार कर दिया जायेगा।

घर बैठे 5 मिनट में करे वोटर कार्ड में सुधार?

1 .मतदाता सेवा पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए।

2 .आपको सीधे वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/पर लॉगिन करना हैं।

3 .इसके बाद Shifting of residence/correction of entries in existing electoral roll/replacement of EPIC/marking of PwD के नीचे Fill Form 8 पर क्लिक करना हैं। 

4 .अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा इसमें मांगी गई जानकारी को सही-सही दर्ज करें। आवेदन फॉर्म में जो करेक्शन करना है उसके बारे में जानकारी भरें।

5 .इसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी ऑनलाइन अपलोड करना हैं और उसे सब्मिट कर देना हैं।

0 comments:

Post a Comment