Buxar: बिहार में इन परिवारों को 5 लाख तक बीमा

Buxar: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में 58 लाख परिवारों को सरकार के द्वारा 5 लाख तक स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जायेगा। इसको लेकर नीतीश सरकार के द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई हैं।

खबर के अनुसार केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत की तर्ज पर नीतीश सरकार राज्य में 58 लाख परिवार को पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कराएगी। पांच लाख रुपये का यह बीमा पूरी तरह से कैशलैस होगा। 

वहीं, बीमार पड़ने पर व्यक्ति इस योजना से चयनित अस्पतालों में पांच लाख रुपये का मुफ्त में इलाज करा सकेंगे। इससे लोगों को काफी फायदा होगा। जो लोग आयुष्मान भारत योजना से वंचित हैं, वो लोग इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

दरअसल वर्तमान में बिहार के 1.09 करोड़ परिवारों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलता हैं। अब नीतीश सरकार अपने खर्च पर  58 लाख परिवारों का स्वास्थ्य बीमा कराएगी और इन्हे भी पांच लाख तक मुफ्त इलाज का लाभ उपलब्ध कराया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment